पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसएन वोहरा हॉकी टूर्नामेंट 27 सितंबर से

एसएन वोहरा हॉकी टूर्नामेंट 27 सितंबर से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। रॉकरोवर्स हॉकी क्लब द्वारा 44वें एसएन वोहरा ऑल इंडिया गुरमीत मेमोरियल हॉकी ए-ग्रेड टूर्नामेंट का आयोजन 27 सितंबर से माेहाली हॉकी स्टेडियम में किया जाएगा। इसमें चैंपियन का फैसला 4 अक्टूबर काे होने वाले फाइनल में होगा।

इसमें देश की टॉप 18 टीमें अपनी चुनौती पेश करेंगी। टीमों को चार पूल में बांटा गया है। पीएसबी, पंजाब नेशनल बैंक, पंजाब पुलिस और आरसीएफ को सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है जबकि बीएसएफ, सीआरपीएफ, एनइआर और एससीआर की टीमों को बाई मिली है।

टूर्नामेंट की विजेता टीम को एक लाख रुपए का कैश प्राइज दिया जाएगा जबकि दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 60 हजार रुपए का चेक दिया जाएगा। टूर्नामेंट के पहले दिन दो मुकाबले खेले जाएंगे। ये मैच कॉर्प और सिग्नल्स और एसजीजीएस कॉलेज चंडीगढ़ के बीच होगा तो दूसरा मैच लखनऊ और रोपड़ हॉक्स के बीच होगा।

बलबीरफाउंडेशन करेगी स्किल टेस्ट: टूर्नामेंटमें इस बार एक नया सफलता का पंख जुड़ेगा जब तीन बार के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर की बनाई फाउंडेशन हॉकी खिलाड़ियों का स्किल टेस्ट करेगी। इस टेस्ट में खिलाड़ियों की सिर्फ काबलियत ही नहीं पहचानी जाएगी बल्कि इसमें सफल होने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जाएगा।