दिल्ली ने जीती रामा अत्रे ट्रॉफी
चंडीगढ़। दिल्लीने पहली रामा अत्रे मेमोरियल वुमन क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पंजाब को 2 विकेट से हरा ट्राफी अपने नाम कर ली। गवर्नमेंट स्कूल-26 में खेले मैच में दिल्ली ने टॉस जीत कर पंजाब को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। रीवा अरोड़ा के 51 और परवीन के 44 की मदद से टीम 50 ओवर में 7 विकेट पर 179 रन बना पाई। दिल्ली के लिए ललिता शर्मा ने 4 विकेट लिए। जवाब में पंजाब ने दिल्ली के एक समय 73 रन पर 5 विकेट गिरा कर जीत की तैयारी कर ली थी लेकिन मनदीप कौर और अमित शर्मा ने छठे विकेट के लिए शानदार साझेदारी कर टीम को संकट से उबार लिया। अमिता शर्मा ने 53 और मनदीप कौर ने 25 रन बनाए। पंजाब के लिए रजनी देवी ने 4 विकेट लिए। दिल्ली की ललिता शर्मा को वुमन ऑफ मैच और बेस्ट बॉलर अॉफ टूर्नामेंट और पंजाब की रीवा अरोड़ा को बेस्ट बैट्समैन चुना गया। टीमों को सुरभि मारकंडा ने ट्राफी बांटी।