पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाई पावर कमेटी बनी, दर्ज होंगे 32 बुजुर्गों के बयान

हाई पावर कमेटी बनी, दर्ज होंगे 32 बुजुर्गों के बयान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीनियरसिटीजंसहोम सेक्टर-15 में बुजुर्ग को बिना डॉक्टर की सलाह के खाने में नींद की दवा देने के मामले में प्रशासन ने हाई पावर कमेटी बना दी है। कमेटी में सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट की तरफ से जीएमसीएच सेक्टर-32 के साइकेट्री डिपार्टमेंट के हेड बीएस चवन और लॉ अफसर करतार सिंह को शामिल किया गया है। डिपार्टमेंट के हेड तिलक राज ने बताया कि यह कमेटी होम में मौजूद सभी 32 बुजुर्गों के बयान दर्ज करेगी और तीन दिन में रिपोर्ट देगी। इससे पहले तीन मेंबर की कमेटी ने प्राथमिक जांच की थी। इसके बाद होम की रेजिडेंट मैनेजर परवेश कुमारी से सभी चार्ज वापस ले लिए गए थे। अटेंडेंट राधा और कुक कृष्ण का ट्रांसफर कर दिया गया था।

तिलकराज के मुताबिक प्राथमिक जांच में गड़बड़ी का पता चला था। सभी रेजिडेंट्स के साथ ऐसा किया जा रहा था या नहीं इसका पता लगाने के िलए हाई पावर कमेटी बनाई गई है। शनिवार को भी कमेटी के कुछ मेंबर्स सीनियर सिटीजन होम पहुंचे और यहां रहने वाले बुजुर्गों की स्टेटमेंट ली। स्टाफ मेंबर्स को भी स्टेटमेंट लेने के लिए बुलाया गया

यहां की रेजिडेंट मैनेजर परवेश कुमारी से सभी चार्ज वापस लिए जाने के बाद शनिवार को नई रेजिडेंट मैनेजर नीतू शर्मा ने ज्वाइन कर लिया। वहीं सीनियर सिटीजन होम के कुक कृष्ण का ट्रांसफर मलोया के स्नेहालय में किया गया है।