- Hindi News
- ननु जोगिंदर सिंह| चंडीगढ़ Nj.singh@dbcorp.in
ननु जोगिंदर सिंह| चंडीगढ़ nj.singh@dbcorp.in
ननु जोगिंदर सिंह| चंडीगढ़ nj.singh@dbcorp.in
पंजाबयूनिवर्सिटीकी सिंडीकेट के 15 दिसंबर को होने वाले इलेक्शन के दौरान मेडिकल और लैंग्वेज फैकल्टी में बिना इलेक्शन ही सर्वसम्मित से मेंबर्स का चयन हो सकता है। इस फैकल्टी पर अशोक गोयल ग्रुप का कब्जा है, जिसके खिलाफ इस समय जीके चतरथ यानि कांग्रेस, डीएवी, बीजेपी और वीसी के नजदीकियों का ग्रुप एकजुट हो चुका है। 14 दिसंबर को होने वाली सीनेट के बाद सिंडीकेट मेंबर्स और डीन ऑफ फैकल्टीज के इलेक्शन होते हैं। इसे लेकर शनिवार को मीटिंग्स का दौर जारी रहा। देर शाम कुछ नामों को फाइनल किया गया। हालांकि अभी ये संभावित बताए जा रहे हैं। सिंडीकेट मेंबर्स के लिए इस बार प्रिं प्रवीण कौर चावला, प्रिं चरनजीत कौर सोही, प्रो. नवदीप गोयल, डॉ. दिनेश कुमार आदि का नाम चर्चा में है। पंजाब यूनिवर्सिटी की छह फैकल्टीज में इलेक्शन होते हैं।