आज योजनाओं का असर पीछे: डॉ. हरमेश
चंडीगढ़| पीयूके आई सीएसएसआर नॉर्थ वेस्टर्न रीजनल सेंटर में मेकिंग सेंस ऑफ साइकोलॉजिकल वैल बीइंग इन कंटेंपरेरी एरा ऑफ लियो लिब्रलजिम पर लेक्चर हुआ। थेरीप्यूटिक रेसीडेंशियल केयर सर्विसेज यूएसए से डाॅ. हरमेश कुमार ने यूएस में नियो लिबरल पॉलिसियों का साइको सोशल सपोर्ट पर असर बताया, जिसके अनुभव भारत के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि साइको सोशल सपोर्ट सिस्टम का आधार परम्पराएं, रिवाज और लोकल तौर पर होने वाले प्रयास हैं। सामाजिक मदद और सोशल वर्क से शुरू होने वाले इन प्रोग्राम्स के लिए राज्य की ओर से मदद जरूरी होती है, लेकिन नियो लिब्रलिज्म के दौर में राज्य या सरकार ऐसे जन योजनाओं से पीछे हटती जा रही है। यूएसए में 2008 में इकोनॉमिक रिसेशन के दौरान ये स्पष्ट दिखाई देता है।