यूबीएस लुधियाना में एडमिशन प्रोसेस शुरू
चंडीगढ़ | पंजाबयूनिवर्सिटी रीजनल सेंटर लुधियाना स्थित यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल (यूबीएस) में एमबीए एडमिशन के लिए प्रोसेस शुरू कर दिया गया है। पीयू की इसकी वेबसाइट भी लॉन्च कर दी है। छह फरवरी 2015 तक http://ubsldhadmissions.puchd.ac.in पर बैंक चालान जनरेट करने का टाइम है। फीस 13 फरवरी तक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की किसी भी ब्रांच में जमा कराई जा सकती है। फोटोग्राफ, सिग्नेचर एवं अन्य जानकारियां अपडेट करने की आखिरी डेट 20 फरवरी रहेगी। फार्म की हार्ड कॉपी छह मार्च 2015 की शाम चार बजे तक यूबीएस लुधियाना में जमा कराई जा सकती है। इसकी 57 सीटों के लिए एडमिशन कैट 2014 के आधार पर होगा।