- Hindi News
- प्रमोशन नियुक्तियों से जुड़े कई मुद्दों पर हो सकते हैं फैसले
प्रमोशन-नियुक्तियों से जुड़े कई मुद्दों पर हो सकते हैं फैसले
पीयूकीसीनेट की मीटिंग रविवार को होगी। इस मीटिंग में हर कोर्स सिंगल गर्ल चाइल्ड और वन गर्ल चाइल्ड कोटे की सीटें प्रति कोर्स दो और प्रति कॉलेज अधिकतम चार करने पर मुहर लगेगी। दो साल पहले तक यूनिवर्सिटी सिर्फ उन लड़कियों को स्पेशल सीट देती थी, जिनका भाई या बहन नहीं है। अब दो बहनों में से एक बहन को स्पेशल सीट मिल सकती है। रजिस्ट्रार कर्नल गुलजीत सिंह चड्ढा की सीनेट सेक्रेटरी के तौर पर ये पहली मीटिंग होगी। मीटिंग में बोर्ड ऑफ फाइनेंस के मेंबर्स का सेलेक्शन होगा। इसके लिए छह सीनेट मेंबर्स ने अपने नाम दिए हैं। इनमें से दो का सेलेक्शन किया जाना है। पीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर्स की प्रमोशन के मामले आएंगे। यूआईईटी, डायरेक्टोरेट ऑफ फिजिकल एजुकेशन, एन्वायर्नमेंट स्टडीज, मैथेमेटिक्स, सेंटर ऑफ इंस्ट्रूमेंटेशन एंड माइक्राेइलेक्ट्रॉनिक्स मेंट को मंजूरी मिलेगी। बोर्ड ऑफ फाइनेंस की 5 सितंबर को हुई मीटिंग के मिनट्स मंजूर होंगे। शांति नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी को ऑनरेरी एलएलडी की डिग्री देने का प्रस्ताव आएगा।