- Hindi News
- चाइल्ड केयर लीव पर अभी तक नहीं हुआ कोई डिसिजन
चाइल्ड केयर लीव पर अभी तक नहीं हुआ कोई डिसिजन
पंजाबयूनिवर्सिटीके टीचिंग और नॉन टीचिंग फीमेल स्टाफ को मिलने वाली चाइल्ड केयर लीव पर सब कमेटी की मीटिंग तो हुई, लेकिन अभी तक इस बारे में कोई ठोस फैसला नहीं हो पाया है। अगस्त को इस मामले में बनी सब कमेटी ने डिसिजन लिया था। उसके बाद कभी कोरम पूरा नहीं होने और तो कभी अफसर के नहीं होने के कारण मीटिंग ही नहीं हो सकी। नियम के अनुसार ये सुविधा 2006 से मिल जानी चाहिए थी।
गवर्नमेंट इम्प्लाॅइज को 18 साल से कम उम्र के बच्चों की देखभाल के लिए दो साल की छुट्टी मिलती है। यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन के नियम लागू करने के बाद ये छुट्टी भी मिलनी शुरू हो जानी चाहिए। लेकिन पंजाब यूनिवर्सिटी के मेल स्टाफ ने ये कहते हुए विरोध किया था कि इसकी वजह से उनकी कैजुअल लीव 20 से कम होकर 9 रह जाएंगी। पंजाब सरकार ने छुट्टियां कम किए बिना ही एक साल की छुट्टी का प्रावधान रखा है। इसी तर्ज पर पीयू ने भी छुट्टियां देने का डिसिजन किया था लेकिन अभी तक मामला मीटिंग से आगे नहीं बढ़ पाया है।