- Hindi News
- मार्केट कमेटी ने कहा नहीं लगने देंगे फड़ियां
मार्केट कमेटी ने कहा नहीं लगने देंगे फड़ियां
सेक्टर-15 में निरंकारी ब्लड डोनेशन कैंप आज
चंडीगढ़| संतनिरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से रविवार काे ब्लड डोनशन कैंप लगाया जाएगा। संसार में भाईचारे की स्थापना के लिए लगाया जा रहा कैंप 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक संत निरंकारी सतसंग भवन, सेक्टर-15 में लगाया जाएगा। कैंप का उद्घाटन सी एल गुलाटी,सचिव, संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन, दिल्ली द्वारा किया जाएगा।
मार्केट कमेटी ने कहा नहीं लगने देंगे फड़ियां
चंडीगढ़| मार्केटकमेटी सेक्टर-26 ने कहा है कि मंडी की सड़कों में फड़ियों को नहीं लगने दिया जाएगा। अगले हफ्ते से ही दोबारा डे-टू-डे चेकिंग की जाएगी। अभी तक इस्टेट ऑफिस के साथ मिलकर यहां पर कार्रवाई की जा रही थी मार्केट कमेटी के अफसरों के मुताबिक कोर्ट के निर्देशों के तहत ही काम होगा। कमेटी ने सिक्यारिटी स्टाफ मांगा है।