पर्यावरण भवन: अधूरे काम हांेगे पूरे
ग्रीनटेक्नोलॉजीपर बने पर्यावरण भवन सेक्टर-19 में प्रशासन अधूरे कामों को कम्प्लीट करेगा। प्रशासनिक अफसरों की मीटिंग के बाद फैसला लिया गया है कि इस बिल्डिंग के तीसरे और चौथे फ्लोर में के कामों को करवाया जाए। इसके लिए प्रशासन ने करीब 80 लाख रुपए का बजट एस्टीमेट भी तैयार कर लिया है। बिल्डिंग के तीसरे और चौथे फ्लोर में अभी फिनिशिंग वर्क बाकी है। इसकाे पूरा नहीं किया गया था। काम पूरा होने के बाद कुछ और डिपार्टमेंट यहां शिफ्ट किए जा सकते हैं। बिल्डिंग के अधूरे कामों को पूरा करने के लिए टेंडर प्रोसेस के जरिये काम काॅन्ट्रैक्टर को दिया जाएगा। इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के मुताबिक काम को टाइम बाउंड तरीके से पूरा किया जा सके, इसके लिए तीन महीने के टाइम रखा गया है। इसी शर्त पर काॅन्ट्रैक्टर को टेंडर अलॉट किया जाएगा।