पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नई मंडी पर टाइमबाउंड तरीके से होगा काम, मीटिंग 19 को

नई मंडी पर टाइमबाउंड तरीके से होगा काम, मीटिंग 19 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबएंडहरियाणा हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद सेक्टर-39 में बनने वाली नई मंडी में टाइम बाउंड तरीके से काम करने की तैयार की जा रही है। कौनसा डिपार्टमेंट कितने समय में क्या-क्या काम करेगा, इसको लेकर फाइनेंस सेक्रेटरी 19 दिसंबर को प्रशासन के चार डिपार्टमेंट्स की मीटिंग लेंगे। यूटी सेक्रेटेरिएट में फाइनेंस सेक्रेटरी सर्वजीत सिंह की ओर से बुलाई गई मीटिंग में एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड, इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट, लॉ डिपार्टमेंट और टाउन प्लानिंग डिपार्टमेंट के अफसरों को हिस्सा लेना है। इस मंडी को लेकर प्रशासन को हाईकोर्ट में भी रिप्लाई देना है। प्रशासन अगली हियरिंग में बताना होगा कि कितने टाइम में मंडी बनेगी और जगह अलॉटमेंट का काम कब पूरा होगा। डिपार्टमेंट्स मंडी के क्या करेंगे, इसके बारे में जानकारी देंगे। टाइम के बारे में डिपार्टमेंट तय करेगा।