बसों के रूट्स के तैयार होंगे मैप
चंडीगढ़ट्रांसपोर्टअंडरटेकिंग (सीटीयू) की बसों के सभी लोकल ट्राईसिटी के रूट्स को लेकर प्रशासन छोटे मैप तैयार करवाने जा रहा है। सीटीयू की तरफ से कहा गया है कि इन मैप के जरिये लोगों को बताया जाएगा कि कौन सी जगह के लिए कहां-कहां से बस मिलेंगी और कितने नंबर की बस उस रूट पर जाएगी। इसके लिए बस स्टॉप कहां कहां पर हैं इसके बारे में भी पूरी जानकारी इसमें दी जाएगी।