पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंजाबी कुड़ी की ऑस्ट्रेलियाई रेसलिंग में धाक

पंजाबी कुड़ी की ऑस्ट्रेलियाई रेसलिंग में धाक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कभी भारतीय झंडे के लिए जान लड़ाने वाली पंजाब की रेसलर रूपिंदर कौर अब ऑस्ट्रेलियाई के लिए ओलंपिक खेलने का सपना संजो चुकी है। इसे किस्मत ही कहेंगे कि नेशनल चैंपियन रही और भारत के लिए जूनियर इंटरनेशनल रेसलिंग टूर्नामेंट में गोल्ड जीत चुकी हरिके पत्तन की रूपिंदर ने 2014 ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स ऑस्ट्रेलियाई झंडे तले खेला। जूडो से रेसलर बनीं रूपिंदर के भारत से ऑस्ट्रेलिया जाकर और रेसलिंग करना किसी चुनौती से कम नहीं था। 2007 में वह स्टडी के लिए मेलबर्न आई थी और शादी तय होने के बाद उन्हें यहीं सेटल होना पड़ा। लेकिन रूपिंदर ने रेसलिंग करना नहीं छोड़ा और 2008 में मेलबर्न में ही ट्रेनिंग करनी शुरू की। मेहनत रंग लाई और 2008 से 2013 तक रूपिंदर कौर ने 48 किलोग्राम फ्री स्टाइल में सबको पछाड़ते हुए लगातार नेशनल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया जिसमें ऑस्ट्रेलिया कप भी शामिल हैं।

कंगारुओं के लिए ओलंपिक खेलने का सपना देख रही हैं रूपिंदर कौर

पंजाब दी शान