पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चंडीगढ़ सीनियर स्टेट रोइंग में गुरजंट सिंह ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सीनियर स्टेट रोइंग में गुरजंट सिंह ने मारी बाजी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर . चंडीगढ़

चंडीगढ़ स्टेट सीनियर मेंस रोइंग चैंपियनशिप के सिंगल स्कल्स में गुरजंट सिंह ने 7.9.62 मिनट का समय निकालते हुए पहला स्थान हासिल किया है। सुखना लेख पर आयोजित हुए मुकाबले में गुरजंट के अलावा सौरव दूसरे, जसपाल सिंह तीसरे और विकेंद्र कुमार चौथे स्थान पर रहे। डबल्स स्कल्स में रवि और गुरमेज सिंह के हाथ खिताब लगा। उन्होंने 6.40.48 मिनट का समय निकाला। उनके बाद सौरव-आशिष दूसरे, जसपाल सिंह-सुखदीप सिंह तीसरे और हिमांशु-मनतोत चौथे पायदान पर रहे। कॉक्सलेस पेयर में शीर्ष स्थान विपिन और जगदीप सिंह की जोड़ी के नाम रहा जिन्होंने 6.43.65 मिनट का समय निकालते हुए रेस पूरी की।