पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सिटी रिपोर्टर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर

कथकडांसर मानसी सक्सेना ने पंडित राजेंंद्र गंगानी से कथक सीखा है। अदिति मंगलदास के इंटरनेशनल ग्रुप-दृष्टिकोण के साथ दो साल काम कर चुकी हैं और इस दौरान कई नेशनल और इंटरनेशनल फेस्ट्स में परफॉर्म कर चुकी हैं। फिलहाल वे दिल्ली में शोवना नारायण की रिपर्टरी कंपनी के साथ जुड़ी हैं। शनिवार को परफॉर्मेंस के लिए चंडीगढ़ में थीं। अपनी परफॉर्मेंस, “किवदंती’ के अंतर्गत इन्होंने कई आइटम्स पेश कीं। सबसे पहले इन्होंने प्रोडक्शन की इंट्रोडक्शन दी। पहले वैदिक एरा के दौरान दोनों नृत्यों के तकनीकी पहलुओं को पेश किया। इस समय में कई तरह के यज्ञ और पूजन हुआ करते थे। इस दौरान क्लासिकल डांस परफॉर्मेंस का भी रिवाज था। इसलिए दूसरी परफॉर्मेंस में यज्ञ के श्लोकों पर कथक और ओडिसी डांस पेश किया। तीसरी परफॉर्मेंस, “कृष्णकाल’ में दिखाया गया कि यह भगवान कृष्ण का युग था। भगवान विष्णु के इस दशावतार ने अपनी महिमा से सभी का दिल जीत लिया। इसमें उनकी कृष्ण लीलाओं, माखन चोरी, गोपियों के साथ रासलीला और गोवर्धन लीला आदि को दिखाया गया।

randhawa utsav

डॉ. एमएस रंधावा यादगारी उत्सव के अंतर्गत शनिवार शाम कथक डांसर मानसी सक्सेना ने किया परफॉर्म

कृष्ण लीलाओं और यज्ञ श्लोकों पर कथक ओडिसी डांस