पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीवी के लिए लिया बीबी नंबर वन

बीवी के लिए लिया बीबी नंबर वन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजनेसमैन को बर्थडे पर प|ी ने दी थी पोर्श, उन्होंने तभी ठाना प|ी के लिए 0001 नंबर लूंगा

वैलेंटाइन रिटर्न गिफ्ट

वैलेंटाइन वीक का पहला दिन- रोज डे। रस्म है एक गुलाब का फूल तोहफे में देना। लेकिन प्यार करने वाले जो कर जाएं वो कम। सेक्टर 28 के बिजनेसमैन हरीश गोयल ने इस वीक की शुरुआत पर अपनी प|ी कामिनी को गिफ्ट किया है कार का वीआईपी नंबर। इसे रिटर्न गिफ्ट भी कह सकते हैं। दरअसल, कामिनी ने पति की 50वीं सालगिरह पर उन्हें 18 जनवरी को पोर्श कार गिफ्ट की थी।

हरीश गोयल रियल इस्टेट, शेयर मार्केट का कारोबार करते हैं। वे कॉन्ट्रैक्टर भी हैं। उन्होंने शहर की कई बड़ी इमारतें बनाई हैं। कामिनी उनका बैक ऑफिस संभालती हैं। हरीश ने बताया- 18 जनवरी को मेरा बर्थडे था। जब घर पहुंचा तो बीवी ने अचानक लग्जरी कार की चाभी थमा दी। बाहर देखा तो पार्श खड़ी थी। एक बार तो झटका लगा कि बर्थ डे पर इतना बड़ा गिफ्ट। सबसे बड़ी बात यह कि कामिनी ने इस गिफ्ट को लेकर कोई चर्चा भी नहीं की थी। लेकिन पोर्श के एग्जॉटिक क्लास की काइन का टॉप मॉडल मुझे बेहद पसंद आया। कामिनी ने कहा- घर में मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू और फॉर्च्यूनर पहले ही थी। इसलिए इस बार पोर्श गिफ्ट करने का मन बनाया।

18 जनवरी को कामिनी ने गिफ्ट में दी ये पोर्श। अब हरीश ने गिफ्ट किया नंबर।

आरएलए ने बेचे 100 स्पेशल नंबर

आरएलएमें स्पेशल नंबरों की ऑक्शन के दौरान 100 नंबर बिके। इनमें 0099 नंबर 85 हजार रुपए में सेक्टर 49 के निर्मल कुमार ने लिया। 0100 नंबर बुड़ैल के तेजिंदर सिंह ने 16000 रुपए में खरीदा। वहीं 0002 नंबर मलोया के अवतार सिंह ने साढ़े तीन लाख रुपए में खरीदा।

8.75 लाख रुपए में सीएच01बीबी-0001

हरीशगोयल कहते हैं- कामिनी ने जिस शिद्दत से नायाब तोहफा दिया था, तो मैंने भी वेलेंटाइन डे के मौके पर उन्हें रिटर्न गिफ्ट के रूप में स्पेशल नंबर देने की ठान रखी थी। मैने इसी गाड़ी के लिए 8.75 लाख रुपए में सीएच01बीबी-0001 स्पेशल नंबर खरीदा। इस नंबर के लिए 8 लोगों ने आवेदन किया था। अब स्पेशल तोहफे पर स्पेशल नंबर के साथ वैलेंटाइन डे पर लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे। कामिनी पति के इस तोहफे से बेहद खुश हैं।