- Hindi News
- इंतजार खत्म: 11 को रवाना होगी फिरोजपुर टु चंडीगढ़ एक्सप्रेस
इंतजार खत्म: 11 को रवाना होगी फिरोजपुर टु चंडीगढ़ एक्सप्रेस
लंबे इंतजार के बाद चंडीगढ़-फिरोजपुर एक्सप्रेस को बजट से 20 दिन पहले रेलवे ने हरी झंडी दे दी है। इस ट्रेन का 9 फरवरी को फिरोजपुर से और 10 फरवरी को चंडीगढ़ से ट्रायल रन होगा। 11 फरवरी से यह ट्रेन नियमित रूप से चलेगी। चंडीगढ़ से यह ट्रेन सुबह 4.30 बजे चलेगी और फिरोजपुर सुबह 9.30 पर पहुंचेगी। फिरोजपुर से ट्रेन सुबह 7.30 बजे चलकर 11.45 पर चंडीगढ़ पहुंचेगी। इस ट्रेन के तीन स्टॉपेज बढ़ाए गए हैं- समराला, जगराओं, तलवंडी साबो। इसका किराया 85 रुपए होगा।
वहीं, चंडीगढ़-रामनगर एक्स्प्रेस भी शुरू हो रही है। हर सोमवार को चलने वाली इस ट्रेन को 11 फरवरी को किरण खेर दोपहर तीन बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। 16 फरवरी से यह ट्रेन रामनगर से नियमित हो जाएगी। इसका सेकंड सिटिंग का किराया 145 रुपए होगा। चंडीगढ़ से शाम 4 बजे चलेगी।
चंडीगढ़-रामनगर वीकली ट्रेन को 11 को झंडी दिखाएंगी खेर