पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रिंकल ने तीसरी बार जीता रोड टु विंबलडन

प्रिंकल ने तीसरी बार जीता रोड टु विंबलडन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | चंडीगढ़

चंडीगढ़ लॉन टेनिस एसोसिएशन (सीएलटीए) की स्टार खिलाड़ी प्रिंकल सिंह ने रोड टु विंबलडन फॉर नेशनल टेनिस सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरी बार खिताब अपने नाम किया है। उन्होंने कोलकाता में पहला, चंडीगढ़ में दूसरा और अब दिल्ली में तीसरी बार खिताब जीता है। शनिवार को प्रिंकल ने दिल्ली लॉन टेनिस एसोसिएशन स्टेडियम में टॉप सीड महक जैन को फाइनल में सीधे सेटाें में 6-4, 6-4 से हराया। दूसरी सीड प्रिंकल ने पहले सेट में 2-3 से पिछड़ने के बाद बाद 6-4 से सेट अपने नाम किया। पहला सेट गंवाने के बाद महक लय में लौटीं और उन्होंने अंक जुटाने शुरू किए। उन्होंने प्रिंकल को लंबी रैली में धकेल कर कुछ अंक तो बटोरे लेकिन प्रिंकल ने एग्रेसिव शॉट्स लगाकर सेट 6-4 से जीत लिया।