स्कूल में आई चेकअप कैंप आज
चंडीगढ़| ग्रेवालआई इंस्टीट्यूट की ओर से इंडस्ट्रियल एरिया फेज वन के गवर्नमेंट सरकारी हाई स्कूल में आई चेकअप कैंप लगाया जा रहा है। रविवार को 10 बजे से दो बजे लगाए जाने वाले इस कैंप में लाेगों का फ्री चेकअप होगा। कैंप में ग्रेवाल आई इंस्टीट्यूट के डॉक्टरों आंखों के मरीजों का चेकअप करेंगे। ग्रेवाल आई इंस्टीट्यूट के सीईओ डाॅ. एसपीएस ग्रेवाल ने कहा सामाजिक कार्यों के प्रति दायित्वों को पूरा करने के काम लगातार जारी रखे हुए हैं। उन्हाेंने कहा कि आगे भी इस जिम्मेदारी को पूरा करने प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस कैंप में आने वाले लोगों को फ्री में दवाइयां भी दी जाएंगी।