पीजीआई में मुंजाल ग्रुप की आठवीं जीत
पीजीआई मेडिकल टेक्नॉलॉजिस्ट एसोसिएशन के इलेक्शन में अश्वनी मुंजाल ग्रुप ने लगातार आठवीं बार जीत हासिल की है। मुंजाल ग्रुप ने सभी आठ सीटों पर जीत दर्ज की है। सभी पदों के लिए हुए चुनाव के बाद घोषित नतीजों के बाद मुंजाल ने कहा कि नई कार्यकारिणी दो साल के लिए चुनी गई है। इस चुनाव में प्रेसिडेंट के पद चरण सिंह 18 वोटों से जीते। चरण सिंह को 226 और रिषी पाल को 208 वोट पड़े। जनरल सेक्रेटरी की सीट अश्वनी मुंजाल ने 96 वोटों से जीती। इस पर पर अश्वनी मुंजाल को 266 और अमर कबीर को 170 वोट पड़े। सीनियर वाइस प्रेसिडेंट की सीट पर मुंजाल ग्रुप के मोहन लाल गुप्ता को 232 और फिलिप संजीव कुमार को 201 वोट मिले। वाइस प्रेसिडेंट के लिए गोविंद सिंह ठाकुर को 228 और अतुल कुमार श्रीवास्तव को 203 वोट मिले। एडिशनल जनरल सेक्रेटरी शिवानी गुप्ता, आॅर्गनाइजिंग सेक्रेटरी कुलजीत सिंह, ज्वाइंट सेक्रेटरी जसवाल, ट्रेजरर संदीप सिंह बने। अश्वनी मुंजाल 2002 से लगातार एसोसिएशन के सेक्रेटरी है।