पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऊर्जा प्रोजेक्ट्स मंे पंजाब की मदद करेगा फ्रांस

ऊर्जा प्रोजेक्ट्स मंे पंजाब की मदद करेगा फ्रांस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यके सौर बॉयोमास ऊर्जा प्रोजेक्ट्स में टेक्निकल हेल्प देने के साथ-साथ फ्रांसिसी कंपनियों ने हाई लेवल पर निवेश में दिलचस्पी दिखाई है। नई दिल्ली में हुए एक समारोह में फाजिल्का के गांव मुरादवाला में सोलर डायरेक्ट एनर्जी इंडिया लिमिटड की तरफ से 151 करोड़ की लागत से स्थापित किए गए 21 मेगावाट वाले पंजाब सोलर पार्क का उद्घाटन किया गया। फ्रांस की स्थायी विकास, ऊर्जा संबंधी मंत्री सीजोलेनी राइल ने कहा, उनका देश पंजाब सरकार को गैर-रिवायती उर्जा के उत्पादन में हर तकनीकी सहायता प्रदान करेगा।

पंजाब के ऊर्जा मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा, पंजाब सरकार की तरफ से नवीनीकरण योग्य स्त्रोतों से 2500 मेगावाट ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य निश्चित किया गया है। इसमें सौर बॉयोमास प्रोजेक्ट्स को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि इस साल मार्च तक पंजाब 250 मैगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन शुरू कर देगा। इसके अतिरिक्त 62.5 मेगावाट ऊर्जा का उत्पादन बॉयोमास साधनों से किया जा रहा है। जबकि 155 मैगावाट की समर्था के विभिन्न प्रोजेक्ट अंतिम चरण में हैं।

मजीठिया ने कहा, पंजाब ने प्रत्येक क्षेत्र में देश की अध्यक्षता की है। जिसके तहत एशिया बॉयोइथानोल रिफाईनरी भी पंजाब में स्थापित की जा रही है। इसके तहत पांच अन्य प्रोजेक्ट्स भी स्वीकृत किए गए हैं। जिनपर एक बिलियन डॉलर का निवेश होगा। फ्रांस की ऊर्जा मंत्री सीजोलेनी ने कहा, फ्रांसिसी कंपनियों का यहां निवेश भी कराया जाएगा।