सीटों के पहले बंटवारे में भाजपा भारी
{भाजपा के हिस्से 106 और शिरोमणि अकाली दल के पाले में 94 सीटें आई
सुखबीरसिंह बाजवा|चंडीगढ़
राज्यमें नगर निगम और नगर काउंसिल चुनाव की घोषणा होते ही शिरोमणि अकाली दल और भाजपा ने सीटों के बंटवारे को लेकर स्थिति क्लीयर कर दी है। पहले चरण में मोहाली, बठिंडा, फगवाड़ा और होशियारपुर नगर निगम की 200 सीटों का बंटवारा किया गया। इसमंे तय हुआ कि भाजपा 106 और अकाली दल 94 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगा। गठबंधन में यह तय हुआ है कि उन म्युनिसिपल कॉर्पोरेशंस में जहां अकाली विधायक हैं, वहां अकाली दल को ज्यादा सीटें मिलेंगी। वहीं, जहां बीजेपी के विधायक अधिक हैं, वहां भाजपा को ज्यादा सीटें मिलेंगी। यह फैसला दोनों दलों के सीनियर नेताओं ने शनिवार को एक मीटिंग में किया। अब कंपेनिंग को लेकर इलेक्शन कमेटी की मीटिंग 9 फरवरी को रखी गई है। मोगा और पठानकोट नगर निगम में सीटों के बंटवारे पर हालांकि फैसला कर लिया गया है। लेकिन, इस पर अंतिम मुहर रविवार तक लग जाएगी।
चुनाव सिर पर, कांग्रेस में नहीं थम रही गुटबाजी
नगरनिगम चुनाव के लिए जहां अकाली-भाजपा ने सीटों का बंटवारा कर लिया है, वहीं कांग्रेस ने सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला तो कर लिया है, लेकिन पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी अभी खत्म नहीं हो रही है। इस गुटबाजी का असर चुनाव पर पड़ सकता है। पार्टी के ज्यादातर बड़े नेता और विधायक प्रदेश अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा के विरोध में हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी की यह गुटबाजी नगर निगम चुनाव में पार्टी पर बुरा असर डाल सकती है।
दिल्ली में फंसी है आप
सुच्चासिंह छोटेपुर ने कहा कि पंजाब में नगर निगम चुनाव की नोटिफिकेशन के बाद से पार्टी चुनाव लड़ने को लेकर दुविधा में है। क्योंकि हाईकमान दिल्ली विधानसभा चुनाव में फंसा है। नामांकन 11 फरवरी तक होने हैं। ऐसे में प्रचार के लिए सिर्फ 10 दिन बचेंगे। इतनी जल्दबाजी में चुनाव लड़ने के बारे में फैसला लेना तर्कसंगत नहीं होगा। फिर भी इस बारे में अंतिम फैसला 9 फरवरी को लिया जाएगा।
भास्कर न्यूज. चंडीगढ़| नगरनिगम चुनाव लड़ने या लड़ने का फैसला आम आदमी पार्टी 9 फरवरी को लेगी। जबकि चुनाव के लिए नामांकन भरने की अंतिम तिथि 11 फरवरी है। पंजाब में आम आदमी पार्टी के कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर अब तक कहते रहे हैं कि अगर पंजाब में नगर निगम चुनाव दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद हुए तभी पार्टी ये चुनाव लड़ेगी। अब उनका कहना है कि पार्टी के चुनाव लड़ने या लड़ने के बारे में फैसला दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद 9 फरवरी को लिया जाएगा। दूसरी ओर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा का कहना है कि कांग्रेस सभी छह म्युनिसिपल कॉर्पोरेशंस की सभी सीटों से चुनाव लड़ेगी। ज्यादातर उम्मीदवारों के बारे में फैसला ले लिया गया है, जबकि कुछेक के बारे में भी जल्द ही ले लिया जाएगा।
पटियाला और जालंधर के उपचुनाव भी 22 को
राज्यचुनाव आयोग ने दो नगर निगमों की तीन सीटों पर भी उपचुनाव कराने की घोषणा कर दी है। ये उपचुनाव पटियाला नगर निगम के दो वार्डों के अलावा जालंधर नगर निगम के एक वार्ड के लिए होंगे। इन तीन सीटों के लिए भी अकाली-भाजपा में बैठकें चल रही हैं। इन पर भी जल्द उम्मीदवार उतारे जाएंगे।
^मोगा और पठानकोट एमसी की सीटों के बारे मंे रविवार तक फैसला हो जाएगा। बाकी एमसी के लिए सीटों का बंटवारा आपसी सहमति से हो गया है। चुनाव पार्टी निशान पर ही लड़े जाएंगे। उम्मीद है कि अकाली-भाजपा को बहुमत मिलेगा।। -कमलशर्मा, भाजपा प्रधान।
^ अकाली दल और भाजपा ने आपसी सहमति से सीटों का बंटवारा कर लिया है। इसमें पुराना फॉर्मूला इस्तेमाल किया गया है। जहां जिस पार्टी का ज्यादा होल्ड है, वहां उस पार्टी को ज्यादा सीटें दी गई हैं। बाकी पर फैसला रविवार को होगा। -दलजीतसिंह चीमा, सचिव, शिअद।
गठबंधन मिलकर करेगा कैंपेनिंग
नगरनिगम और नगर काउंसिल चुनाव में अकाली और भाजपा के उम्मीदवार मिलकर कैंपेनिंग करेंगे। बीजेपी प्रदेश प्रधान कमल शर्मा ने बताया कि अकाली-भाजपा में सीटों का बंटवारा हो गया है। दोनों दलों में सीटों को लेकर कोई मतभेद नहीं है। चुनाव में अकाली-भाजपा नेता मिलकर कैंपेनिंग करेंगे। दोनों दलों के उम्मीदवार बड़े नेताओं की रैलियां अलग-अलग नहीं करेंगे।
अकाली-भाजपा ने सीटों के बंटवारे के अलावा मेयर तक का फैसला अभी से कर लिया है। इसके तहत जिन नगर निगमों मेें अकाली विधायक हैं, वहां बहुमत मिलने पर अकाली मेयर बनेंगे। वहीं जहां बीजेपी विधायक हैं, वहां बहुमत मिलने पर बीजेपी का मेयर होगा। बीजेपी नेता सुभाष शर्मा ने बताया कि सीटों के बंटवारे के साथ-साथ मेयर तक का फैसला भी ले लिया गया है।
किसी सीट पर किसे मिली कितनी सीटें
नगरनिगम कुल सीटें अकाली दल बीजेपी
फगवाड़ा 50 17 33
होशियारपुर 50 17 33
बठिंडा 50 28 22
मोहाली 50 32 18
मेयर किसका होगा, इस पर भी फैसला तय
लोकल बॉडीज़
इलैक्शन