पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोच को मैसेज किया था, वहां जाे हुआ मैं जिम्मेवार नहीं: पुलकित

कोच को मैसेज किया था, वहां जाे हुआ मैं जिम्मेवार नहीं: पुलकित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़| केरलनेशनल गेम्स से डिसक्वालिफाई हुई चंडीगढ़ नेटबॉल टीम में शुक्रवार को एक नया मोड़ आया। जिस खिलाड़ी को लेकर केरल में कंपीटिशन डायरेक्टर ने टीम को बाहर किया, वही पुलकित सूद ने बताया कि उसने केरल जाने के लिए टीम के कोच अमित कुमार को पहले ही मैसेज कर दिया था। बतां दे कि वीरवार को केरल में चंडीगढ़ की टीम को इसलिए डिसक्वालिफाई कर दिया गया था क्योंकि टीम के खिलाड़ी पुलकित के नाम का पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट लेने की कोशिश कर रहे थे। आयोजकों को जब इसका पता चला तो उन्होंने टीम को बाहर कर दिया। भास्कर �ऑफिस पहुंचे पुलकित ने बताया कि वह जॉब करते हैं और उन्हें गेम्स में जाने के लिए लीव नहीं मिली थी। इसलिए उन्होंने कोच अमित को मैसेज कर केरल पहुंचने की जानकारी दे दी थी। उसके बाद वहां क्या हुआ और कैसे, मैं नहीं जानता।