बिपुल शर्मा का शतक, हिमाचल 500 रन पार
चंडीगढ़। रणजीट्रॉफी ग्रुप-सी में कप्तान बिपुल शर्मा के शानदार शतक की बदौलत हिमाचल प्रदेश ने 511 रन बना लिए। जवाब में मेजबान हैदराबाद ने पहली पारी में बिना विकेट गंवाए 34 रन बना लिए थे। इससे पहले हिमाचल ने 5 विकेट पर 269 रन से आगे खेलना शुरू किया। नाबाद बल्लेबाज पारस डोगरा और बिपुल शर्मा ने शानदार शॉट्स खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में ही रखा। डोगरा ने 101* रन से आगे खेलते हुए 137 रन पर अपनी पारी काे समाप्त किया। उनके जाने के बाद बिपुल जमे रहे। उन्होंने 292 गेंदों पर 176 रन की पारी खेली। इसमें उन्होंने 18 चौके और पांच छक्के जड़े। उनके अलावा रिषी धवन ने 69 रन का योगदान दिया। हैदराबाद के लिए प्रज्ञान ओझा और संदीप ने 4-4 बल्लेबाजों को चलता किया। अनवर अली अौर रवि किरण ने 1-1 विकेट झटका।