पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉन्ट्रैक्ट मुलाजिमों का धरना जारी

कॉन्ट्रैक्ट मुलाजिमों का धरना जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अपनीमांगोंको लेकर पिछले 23 दिनों से मरण व्रत पर बैठे पीआरटीसी काॅन्ट्रैक्ट मुलाजिम यूनियन ने मंगलवार को भी बस स्टैंड पर जाम लगाकर रोष प्रदर्शन किया। मैनेजमेंट पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट मुलाजिम यूनियन के महासचिव रूपिंदर सिंह रौंगला ने कहा कि जब तक मैनेजमेंट मांगों को नहीं मानती तब तक संघर्ष चलता रहेगा। मरण व्रत पर बैठे इंद्रजीत सिंह की हालत लगातार नाजुक बनी हुई है। बावजूद सेहत महकमे या पीआरटीसी मैनेजमेंट ने अभी तक उसका चेकअप कराया है और ही कोई सुध ली है। मुलाजिमों की मांग है कि नौकरी से निकाले गए सभी मुलाजिमों को बहाल किया जाए। ठेकेदारी सिस्टम बंद करके काॅन्ट्रैक्ट मुलाजिमों को रेगुलर किया जाए। चंडीगढ़ डीपो के जनरल मैनेजर एचएस भट्टी का तबादला किया जाए। यूनियन महासचिव रूपिंदर सिंह रौंगला ने कहा कि जब तक मांगों को नहीं माना जाता तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। यहां बब्बू शर्मा, गुरध्यान सिंह, हरिंदर सिंह, हरबंस सिंह भोला और रणजीत सिंह ने संबोधित किया।

अपनी मांगों को लेकर 23 दिन से मरण व्रत पर बैठे पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट मुलाजिम रोष रैली करते हुए।