- Hindi News
- नुसरत फतेह अली और पंडित रवि शंकर से मिलती हैं हमें प्रेरणा
नुसरत फतेह अली और पंडित रवि शंकर से मिलती हैं हमें प्रेरणा
29साल की एनी पेसियो ड्रम प्ले करती हैं। विश्वभर के 36 देशों में परफॉर्म कर चुकी हैं। इनकी परफॉर्मेंस को हर जगह इतना सराहा गया है कि अमेरिकन जैज डबल बास प्लेयर चार्ली हेडन ने एक बार कहा, \\\"एनी ने मुझे अपने टैलेंट, म्यूजिक की समझ, आर्ट फॉर्म को लेकर डेडिकेशन और अपने यूनीक स्टाइल से बहुत प्रभावित किया है।\\\' चार्ली की यह बात एनी को आज तक याद है। इसलिए अपनी परफॉर्मेंस और टैलेंट को और निखारने के लिए वह लगातार मेहनत कर रही हैं। मंगलवार को एनी अपने बैंड, \\\"योकाई-फ्रेंच जैज क्विंटेट\\\' के दूसरे म्यूजीशियंस के साथ शहर में थीं। आलियांस फ्रांसेस चंडीगढ़ ने इनके कंसर्ट को इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशंस और पंजाब आर्ट्स काउंसिल के साथ पंजाब कला भवन में प्रेजेंट किया। परफॉर्मेंस से पहले एनी ने अपने बैंड के दूसरे म्यूजीशियंस, सेक्सोफोन प्लेयर एनटॉनिन-ट्राइ हाेआंग, बेस प्लेयर स्टेफेन केरेक्की, पियानो प्लेयर लिओनार्डो मॉन्टेना और गिटार प्लेयर पियरे परचॉड के साथ हुई बातचीत। यह सभी म्यूजीशियंस पैरिस बेस्ड हैं। बताया कि जिंदगी के पहले तीन साल उन्होंने अफ्रीका में बिताए। वहीं वह पर्कशन की ओर आकर्षित हुईं। एनी जैज प्ले करती हैं और इसे एंजॉय भी करती हैं। उनके मुताबिक म्यूजिक के इस जॉनर में उनके पास इंप्रोवाइज करने की आजादी है। एनी के मुताबिक उन्होंने अफ्रीका, एशियन और इंडियन म्यूजिक काफी पसंद है। इंडियन म्यूजीशियन पंडित रवि शंकर और पाकिस्तान के नुसरत फतेह अली खान से प्रेरणा मिलती हैं।
ऐनी (दाएं) अपने बैंड मेंबर एनटॉनिन-ट्राइ हाेआंग, स्टेफेन केरेक्की, लिओनार्डो मॉन्टेना और पियरे परचॉड के साथ
एक फीमेल लीडर का हुकुम मानने में कैसा अहसास होता है? इसपर स्टेफेन हंसते हुए बोले, बहुत आसान है। शांत रहना पड़ता है। वहीं पियरे ने कहा कि उनके टीम के सभी म्यूजीशियंस काफी टैलेंटिड हैं। उन्हें हमेशा नया करने की आजादी भी है। बैंड में हर मेंबर की क्रिएटिविटी एक कॉन्ट्रिब्यूशन की तरह होती है। सभी फुल टाइम म्यूजीशियंस हैं। ऐसे में फ्रांस में सर्वाइव करना कितना आसान या मुश्किल है? इसके जवाब में एंटॉनिन ने कहा, हम सब टैलेंटिड और लकी हैं। किसी के पास भी परफॉर्मेंस की कमी नहीं है। इंडियन आर्टिस्ट्स की बात हुई तो एंटॉनिन ने कहा कि वह पंडित हरी प्रसाद चौरसिया की फ्लूट से काफी इंस्पायर्ड हैं। वहीं पियरे ने कहा कि