आज से शुरू हो रहा है थिएटर फेस्टिवल
थिएटरआर्ट्स चंडीगढ़ की ओर से दो दिवसीय थिएटर फेस्टिवल ऑर्गनाइज किया जा रहा है। इस फेस्ट के दौरान दो प्ले कृष्ण लीला और कूंची का मंचन होगा। फेस्टिवल 24 और 25 सितंबर को शाम 6.30 बजे पंजाब कला भवन में होगा। एंट्री फ्री है।
आजहोगा यह प्ले: थिएटरआर्ट्स प्रोडक्शन की तरफ से 24 सितंबर को प्ले कृष्ण लीला का मंचन होगा। इसे लिखा है जयप्रकाश भट्ट ने और इसे राजीव मेहता ने डायरेक्ट किया है।
कलहोगा यह प्ले: सजगनाट्य संस्था शाहजहांपुर यूपी की ओर से प्ले कूंची का मंचन होगा। इसे लिखा है डाॅ. आनंद प्रकाश मिश्रा ने और इसके डायरेक्टर हैं इरफान अहमद।
वहीं पंजाब कला भवन में चल रहे टीएफटी फेस्ट के दौरान नाटक किसरो का मंचन आज होगा। यह प्ले टीएफटी की लेटेस्ट प्रोडक्शन है। इसे डायरेक्टर वीना धीर ने डायरेक्टर किया है। इसे बलवंत गार्गी ने लिखा है। प्ले की कहानी में छोटे-छोटे सोशल इश्यूज को उठाया गया है। महिलाओं की शिक्षा पर फोकस किया गया है। नाटक का समय शाम 7 बजे है और इसकी अवधि 90 मिनट है।
theatre fest