- Hindi News
- घर सुधारने के बजाय विशेष भीख मांग रहे सीएम: कैप्टन
घर सुधारने के बजाय विशेष भीख मांग रहे सीएम: कैप्टन
वित्तीयपैकेजको लेकर दोनों प्रमुख दल अकाली और कांग्रेस एक-दूसरे के साथ शय और मात का खेल खेल रहे हैं। दरअसल, इस राजनीतिक खेल का मौका केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली के उस पत्र से शुरू हुआ है, जिसमें उन्होंने पंजाब को वित्तीय पैकेज देने से इंकार कर दिया था। बता दंे कि वित्तीय पैकेज मंे आतंकवाद के दौरान खर्च की गई राशि भी शामिल है। इस मुद्दे पर सोमवार को खुद सीएम प्रकाश सिंह बादल और डिप्टी सीएम सुखबीर बादल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले थे। मोदी से सीएम की इस मुलाकात को कांग्रेसियों ने मुद्दा बना लिया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह, विपक्ष के नेता सुनील जाखड़, दो पूर्व वित्तमंत्री सुरिंदर सिंगला और लाल सिंह ने सीएम पर तीखा हमला किया है। सभी कांग्रेसी नेताओं ने सीएम के पैकेज मांगने की तुलना भीख मांगने से की है।
कैप्टन अमरिंदर ने कहा, अपना घर सुधारने की बजाय बादल प्रधानमंत्री से विशेष माफी की भीख मांग रहे हैं। उन्होंने कहा, लंबे समय से बतौर मुख्यमंत्री से रहने के बावजूद बादल राज्य केन्द्र के बीच वित्तीय मामलों को हल करने के तरीकों नियमों के बारे में नहीं जानते। विपक्ष के नेता सुनील जाखड़ ने कहा, जब आतंकवाद का कर्ज माफ ही नहीं हुआ था तो सीएम विधानसभा में आई के गुजराल और अटल बिहारी वाजपेयी के पक्ष में धन्यवादी प्रस्ताव किस बात के लाते रहे। जाखड़ ने कहा, सरकार लोगों के सामने सही आंकड़े पेश करे।