- Hindi News
- पहले नहीं हिलेगी हरफूल की कुर्सी, 5 को चुना जाएगा मेयर
पहले नहीं हिलेगी हरफूल की कुर्सी, 5 को चुना जाएगा मेयर
शहरका अगला मेयर इस बार 5 जनवरी 2015 को चुना जाएगा। मेयर के चुनाव पहले कराने की भाजपा की मांग डीसी मोहम्मद शाईन ने ठुकरा दी है। चंडीगढ़ में मेयर चुनाव 1 जनवरी को होते हैं। एक अपवाद है 2007, जब 11 जनवरी को मेयर चुना गया था। भाजपा चाहती थी कि इस बार चुनाव 22 या 23 दिसंबर को हों, क्योंकि उसके बाद क्रिसमस न्यू ईयर वीक शुरू हो जाता है और तैयारियों का वक्त होता है माहौल। सांसद किरण खेर ने इसके लिए एडवाइजर केके शर्मा को लेटर भी लिखा था। एडवाइजर ने इसे डीसी को मार्क भी कर दिया था।
हालांकि डीसी शाईन ने इन सब डिमांड्स को दरकिनार करते हुए अपनी पावर दिखा दी है और चुनाव 1 जनवरी के बजाय 5 जनवरी को कर दिया है। इसी दिन सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर भी चुने जाएंगे। इसकी नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। डीसी के इस फैसले से अब तो सांसद किरण खेर को कोई दिक्कत है, ही भाजपा को। कांग्रेस तो पहले ही जल्द चुनाव के पक्ष में नहीं थी।
हाईकोर्ट की धमकी दी थी
मेयरहरफूल चंद्र कल्याण ने डीसी मोहम्मद शाईन से कहा था कि अगर मेयर चुनाव 1 जनवरी से पहले हुए तो वह उनके खिलाफ हाईकोर्ट चले जाएंगे।
डीसी ने मनमानी की: सूद
सूदबोले- डीसी ने मनमानी करके शहर को 4 दिन बगैर मेयर के कर दिया है। यह फैसला सही नहीं है। चुनाव पहले नहीं कराने थे तो 1 को ही कराते।
अब कहा- यही चाहती थी
खेरने कहा- मैं तो यही चाहती थी कि चुनाव या तो पहले हों या बाद में। अच्छी बात है कि अब पार्षदों को विंटर वैकेशन में बाहर जाने का मौका मिल जाएगा।
कल्याण ने कहा- नए साल के सभी प्रोग्राम में मैं ही चीफ गेस्ट रहूंगा। बात मेयरशिप की नहीं सिद्धांतों की है। कोई दूसरा नए साल का जश्न मनाने के लिए मेरी गद्दी की कुर्बानी ले ये गलत है। अगर किसी के लिए पार्टियां अटेंड करना ज्यादा जरूरी था, तो वह अपना वोट डालता।
मेयर चुनाव पहले कराने की मांग को लेकर भाजपा दल के नेता अरुण सूद की अगुआई में पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल डीसी से मिला था। 17 पार्षदों के साइन किया लेटर डीसी को सौंपा था। इसमें भाजपा पार्षद सतिंद्र सिंह को छोड़ बाकी 12 पार्षद, दो बसपा, दो मनोनीत और शिअद के एक पार्षद के साइन थे।
किरण खेर ने नवंबर के अंत में एडवाइजर केके शर्मा को लेटर लिखकर मेयर चुनाव 15 से 25 दिसंबर के बीच कराने की मांग रखी थी। खेर ने तर्क दिया था कि क्रिसमस और