स्पाइसजेट: श्रीनगर फ्लाइट 31 तक रद्द
चंडीगढ़ | खराबमौसम की आशंका के चलते स्पाइसजेट ने नई दिल्ली-चंडीगढ़-श्रीनगर फ्लाइट 31 दिसंबर तक कैंसिल कर दी है। यह फ्लाइट नई दिल्ली से 1.35 पर आती थी और श्रीनगर के लिए दोपहर 2.25 पर रवाना होती थी। शाम के वक्त यह श्रीनगर से चंडीगढ़ शाम 5.25 पर आकर 5.55 पर नई दिल्ली के लिए रवाना होती थी। वहां से बेंगलुरू जाती थी।