- Hindi News
- पीजीआई: डॉक्टरों स्टाफ के 1500 मोबाइल नंबर बदले
पीजीआई: डॉक्टरों-स्टाफ के 1500 मोबाइल नंबर बदले
पिछलेचारदिनों से पीजीआई के जूनियर रेजिडेंट्स को भी नहीं पता कि फैकल्टी का नंबर क्या है। क्योंकि डॉक्टरों और स्टाफ के करीब 1500 मोबाइल नंबर बदल गए हैं। पीजीआई ने पहले वाली सेल्युलर कंपनी को अलविदा कहकर नई कंपनी के नंबर ले लिए हैं। पीजीआई के एक जूनियर रेजिडेंट ने बताया कि पिछले चार दिनों से अपने फैकल्टी से बात करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन कॉन्टैक्ट नहीं हो रहा था। आखिर में पीजीआई के पब्लिक रिलेशन ऑफिस फोन किया तो पता चला कि फैकल्टी का नंबर बदल चुका है। पीजीआई प्रवक्ता का कहना है कि पीजीआई के अंदर सिग्नल मिलने में प्रॉब्लम आती थी। इसलिए ऐसी कंपनी से करार किया गया है जो हर समय सेल्युलर फोन पर सिग्नल प्रोवाइड कराए।
नए नंबर
पहले 6 डिजिट 991420 की जगह 708700, पिछले 4 डिजिट पुराने ही
पीजीआईके पूरे स्टाफ के मोबाइल नंबर की पहली छह डिजिट 991420 एक जैसी थी। इसके बाद की चार डिजिट अलग-अलग थी। अब पहले छह डिजिट 708700 हो गए हैं। आखिरी के चार डिजिट पुराने ही हैं। पुराना नंबर 991420-0000 था तो नया नंबर 708700-0000 हाे गया है।