पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चंडीगढ़ | पहलेमानसून कमजोर रहा, फिर ठंड। दिसंबर का एक

चंडीगढ़ | पहलेमानसून कमजोर रहा, फिर ठंड। दिसंबर का एक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ | पहलेमानसून कमजोर रहा, फिर ठंड। दिसंबर का एक हफ्ता बीतने के बावजूद अभी तक दिन की धूप ने ठंड का एहसास नहीं होने दिया है। कड़ी धूप में सुखना लेक चांदी की तरह चमकती नजर रही है। लेकिन मौसम विभाग के अनुसार अगले हफ्ते से मौसम में बदलाव आएगा। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल के मुताबिक 11-12 दिसंबर से सुबह के वक्त कोहरा छाना शुरू हो जाएगा। उसके बाद 13 को वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है। इसके चलते 13 और 14 नवंबर को मौसम खराब रह सकता है। यानी इस वीकएंड से शहर में ठंड अपना असर दिखाना शुरू कर देगी। वहीं सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा था। रविवार रात का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था।

-फोटो‌विजय कुमार

1973

2004

में 31 दिसंबर ऑल टाइम ठंडी रात थी। न्यूनतम तापमान 0 डिग्री दर्ज किया गया था।

में 29 दिसंबर की रात का न्यूनतम तापमान 1 डिग्री दर्ज किया गया था।

पिछले साल 1 दिसंबर को ही तापमान 25 डिग्री से नीचे चला गया था। इस साल दिन का पारा 25 के ऊपर ही चढ़ा हुआ है।

14 से बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड, इस हफ्ते शुरू हो जाएगा कोहरा पड़ना