पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेबीटी एनटीटी की 592 पाेस्ट्स के लिए 16 हजार एप्लीकेशन

जेबीटी-एनटीटी की 592 पाेस्ट्स के लिए 16 हजार एप्लीकेशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीना शर्मा| चंडीगढ़ neena.sharma@dbcopr.in

जेबीटी और एनटीटी की 592 पोस्टों के लिए 16000 से अधिक आवेदन चुके हैं। डिपार्टमेंट इन पोस्ट्स को भरने के लिए रिटन टेस्ट लेगा। डिपार्टमेंट 31 जनवरी को एनटीटी और 1 फरवरी को जेबीटी पोस्ट्स के लिए रिटन टेस्ट लेगा। रिटन टेस्ट पास करने के बाद मेरिट के आधार पर टीचर्स की भर्ती की जाएगी।

ऐसेहोगी सेलेक्शन :टीचर्स कीभर्ती के लिए सौ-सौ नंबरों के दो ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट होंगे। दोनों टेस्टों में लिए गए नंबरों के आधार पर सेलेक्शन हाेगा। टेस्ट पास करने के लिए जनरल कैटेगरी में 40 परसेंट मार्क्स जरूरी होंगे, वहीं एससी कैटेगरी में 45 परसेेंट मार्क्स आवश्यक हैं। इसमें तो किसी तरह का इंटरव्यू होगा और ही इस टेस्ट में नेगेटिव मार्किंग होगी। रिटन टेस्ट के बाद आंसरशीट वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी।

पेपर 1 : अंग्रेजीहिंदी, मेंटल एबिलीटी, जनरल अवेयरनेस और टीचिंग एप्टीट्यूट पर हरेक के 20-20 मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चन होंगे। 100 नंबरों का टेस्ट होगा और 100 क्वेश्चन

पेपर2 : सांइस,सोशल स्टडी, मैथेमेटिक्स और पंजाबी में सबके 25-25 मल्टीपल क्वेश्चन। 100 नंबरों के 100 क्वेश्चन