पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीयू में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ डिस्कशन आज

पीयू में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ डिस्कशन आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़|पंजाब यूनिवर्सिटीमें फीस बढ़ाने के प्रस्ताव के खिलाफ बनी ज्वाइंट स्टूडेंट्स एक्शन कमेटी (जेएएस सी) की आेर से सोमवार को ओपन डिस्कशन गोल्डन जुबली हॉल में दोपहर दो बजे से कराया जाएगा। सभी स्टूडेंट्स इस ओपन डिस्कशन में पार्टिसिपेट कर सकते हैं। यूनिवर्सिटी ने इस साल सभी कोर्सेज में पांच परसेंट फीस बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है। फीस कमेटी की मीटिंग में ही पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल (पीयू सीएससी) के प्रेसिडेंट दिव्यांशु बुद्धिराजा और सेक्रेटरी अंकुर सहरावत ने इसका विरोध किया था।

बाद में सभी स्टूडेंट संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया। जेएएससी सभी हॉस्टलों में जाकर फीस बढ़ाने के प्रति स्टूडेंट्स को जागरूक कर रही थी।