- Hindi News
- धान के भुगतान को लेकर एमएलए हॉस्टल के सामने धरने पर बैठे जीरा
धान के भुगतान को लेकर एमएलए हॉस्टल के सामने धरने पर बैठे जीरा
चंडीगढ़ में पंजाब एमएलए हॉस्टल के सामने साथियों के साथ धरने पर बैठे किसान मजदूर सैल के चेयरमैन इंद्रजीत सिंह जीरा।
चंडीगढ़|धान के3000 करोड़ रुपए से ज्यादा के बकाया को लेकर कांग्रेस के किसान मजदूर सैल के चेयरमैन इंद्रजीत सिंह जीरा ने अपने साथियों समेत सीएम आवास के पास एमएलए हॉस्टल पर धरना दिया। जीरा ने आरोप लगाया कि तीन हजार करोड़ से ज्यादा की पेमेंट बाकी है। किसान लंबे समय से पेमेंट लेने के चक्कर में आढ़तियों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन पंजाब सरकार इस पर खामोशी साधे बैठी है। जीरा ने सीएम से कहा कि यदि केंद्र सरकार उन्हें पेमेंट नहीं कर रही है तो वह एनडीए सरकार का साथ छोड़कर बाहर आएं और हमारे साथ मिलकर संघर्ष करें। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम चुनाव से पहले यूपीए सरकार पर सौतेली मां वाला आरोप लगाते थे लेकिन अब तो उनकी अपनी सहयोगी दलों की सरकार केंद्र में गई है अब क्यों किसानों का भुगतान रुका हुआ है। उन्होंने बादल केंद्र सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया। उधर दूसरी ओर भारतीय किसान यूनियन के प्रधान भूपेंद्र सिंह मान ने राज्यपाल शिवराज पाटिल को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि किसानों की धान की पेमेंट जल्द से जल्द करवाई जाए।