आदर्श ग्राम योजना पहुंचेगी पंजाब
नेशनल ब्यूरो| नई दिल्ली/चंडीगढ़
पंजाबसरकार चाहती है कि उनके राज्य को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में शामिल किया जाए। इस मांग को लेकर डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण मंत्री थावर चंद गहलोत राज्य मंत्री विजय सांपला से मुलाकात की। इस मुलाकात में बादल ने केंद्र सरकार से कहा कि पंजाब में देश के अन्य राज्यों की तुलना में अनुसूचित जातियों की जनसंख्या सबसे अधिक (31.94 फीसदी) है। इसलिए पंजाब को आदर्श ग्राम योजना का हिस्सा बनाया जाए। आदर्श योजना के तहत देश के उन एक हजार गांवों का विकास किया जाना है जहां अनुसूचित जातियों की जनसंया 50 फीसदी से अधिक है। बादल के मुताबिक पंजाब में कुल 2800 ऐसे गांव हैं जहां अनुसूचित जातियों की जनसंख्या 50 फीसदी या उससे अधिक है। उन्होंने बताया कि राज्य की कुल 2.77 करोड़ जनसंया में से 88.60 लाख व्यक्ति अनुसूचित जातियों से सबंधित हैं और पंजाब इस योजना में शामिल होने के लिए सभी शर्तें पूरी करता है। हालांकि अभी तक योजना में पंजाब को शामिल नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि इस योजना अधीन चुने गए राज्यों में असम, तामिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और बिहार में पंजाब के मुकाबले एससी जनसंख्या काफी कम है। बैठक में दोनों केंद्रीय मंत्रियों ने सुखबीर बादल को भरोसा दिया कि पंजाब को प्रधान मंत्री आदर्श ग्राम योजना में शामिल करने की कार्रवाई जल्द पूरी कर उन्हें सूचित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त एससी सब प्लान लागू करने और पोस्ट मैट्रिक स्काॅलरशिप का अनुदान जारी करने भरोसा भी केंद्रीय मंत्रियों ने दिलाया है।
नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत के साथ िडप्टी सीएम सुखबीर बादल।