पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रदेश कांग्रेस ने 28 सदस्यीय कमेटी बनाई

प्रदेश कांग्रेस ने 28 सदस्यीय कमेटी बनाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ | अंबालाकंटोनमेंट बोर्ड चुनाव के लिए हरियाणा कांग्रेस ने 28 सदस्यीय कमेटी बनाई है। यह कमेटी बोर्ड चुनाव के लिए उम्मीदवारों का चयन करेगी। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने बताया कि कमेटी में सीनियर डिप्टी मेयर दुर्गादत्त अत्री, डिप्टी मेयर सुधीर जायसवाल, नगर निगम सदस्य परमिंदर सिंह (परी) के साथ ही 8 पूर्व पार्षदों सुरेश त्रेहन, हीरा लाल यादव, अजय वालिया, नरेंद्र बंगाली, अशोक दुआ, रतन लाल, ओमकार नाथी, गगन ढांग शामिल हैं। कमेटी में इनके साथ ही पीसीसी सदस्य सतीश सैनी, कांग्रेस नेता एसके शर्मा, सुभाष जायसवाल, अविनाश, दर्शन दुआ, नरेंद्र जैन, प्रदीप (डैनी), राजीव जैन, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अतुल महाजन, उत्तर रेलवे मंडल के सचिव विजय चौपड़ा, नरेंद्र शेरा, विरेंद्र गांधी, बिट्टू साहनी, नीलम शर्मा, विनु अग्रवाल, बलदेव सिंह सरपंच और शिव ओम गौतम शामिल हैं।