मतदाता से किए गए वादे पूरे होंगे: यादव
चंडीगढ़ | सहकारिता,ग्रामीणविकास एवं पंचायत राज्यमंत्री बिक्रम सिंह यादव ने कहा कि उन्होंने चुनाव से पहले मतदाता से जो भी वायदे किए थे, उन्हें हर हालत में पूरा करेंगे। यादव कोसली विधानसभा क्षेत्र के गांव बोडिया कमालपुर,मांडैया खुर्द, दहलावास,गुलाबपुरा,रसूली ढोकिया गांवों में धन्यवादी दौरे के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर लोगों ने उन्हें अपनी समस्याएं बताई। ज्यादातर समस्याएं पानी और बिजली से जुड़ी हुई थी। ग्रामीणों की सड़कों के निर्माण की मांग पर उन्होंने कहा कि इस दिशा मे काम किया जाएगा।