45 महिलाओं का ब्रेस्ट कैंसर चेकअप
45 महिलाओं का ब्रेस्ट कैंसर चेकअप
चंडीगढ़| पीजीआईके आशा ज्योति और सहायता चेरिटेबल ट्रस्ट ने मंगलवार को ब्रेस्ट कैंसर डिटेक्शन कैंप लगाया। इसमें 45 महिलाओं का चेकअप किया गया। डेराबस्सी और आसपास के क्षेत्रों आशियाना कॉलोनी, गुलमोहर सिटी, भंकरपुर, मुबारकपुर, देवीनगर और दप्पड़ में चेकअप वैन को ले जाकर महिलाओं के टेस्ट लिए गए और ब्रेस्ट कैंसर से बचाव की जानकारी भी दी गई। डॉक्टर्स ने महिलाओं को बताया गया कि ब्रेस्ट कैंसर का शुरुआती दौर में पता चलने पर बचाव संभव है। पीजीआई में ही इसका विदेशों जैसा इलाज संभव है।