- Hindi News
- आईएएस प्रेरणा पुरी को प्रशासन ने किया रिलीव
आईएएस प्रेरणा पुरी को प्रशासन ने किया रिलीव
प्रशासनऔर नगर निगम में अहम पदों पर रहने वाली आईएएस ऑफिसर प्रेरणा पुरी को सोमवार को रिलीव कर दिया। मंगलवार को केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री बीरेंद्र सिंह की प्राइवेट सेक्रेटरी के तौर पर जॉइन कर लिया। मौजूदा समय पुरी हाउसिंग बोर्ड के सीईओ (चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर)पद पर तैनात थी।
प्रेरणा पुरी 2006 एजीएम-यूटी (अरुणाचल प्रदेश गोवा मिजोरम) यूटी कैडर की आईएएस अफसर है। इसकी पहली पोस्टिंग चंडीगढ़ में हुई है। अब तक प्रशासन और निगम में अहम पदों पर सात साल तक अपनी सेवाएं दे चुकी हैं और चार से ज्यादा एक्सटेंशन मिल चुकी है। अब पुरी को बेटी के पेपर के कारण 31 मार्च 2015 तक एक्सटेंशन मिली हुई थी। लेकिन कुछ दिन पूर्व केंद्रीय ग्रामीण एवं विकास मंत्री बिरेंद्र सिंह की ओर से चंडीगढ़ प्रशासन और मिनिस्टरी ऑफ होम अफेयर्स को 19 नवंबर को लैटर लिखा गया था। उसमें कहा गया कि प्रेरणा पुरी को मंत्रालय में प्राइवेट सेक्रेटरी लगाना चाहते हैं। प्रशासन ने सोमवार को पुरी को हाउसिंग बोर्ड के सीईओ पद से रिलीव कर दिया।
पुरी के मिनिस्टरी ऑफ होम अफेयर्स की ओर से 8 दिसंबर 2011 को मिजोरम के लिए ऑर्डर कर दिए थे, लेकिन प्रशासन ने रिलीव नहीं किया था।