पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टूडेंट्स ने बनाया लो कॉस्ट ब्रेल एम्बाॅसर

स्टूडेंट्स ने बनाया लो कॉस्ट ब्रेल एम्बाॅसर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अबकम्प्यूटरसे प्रिंट लेकर पढ़ने के लिए ब्लाइंड लोगों को ज्यादा खर्च नहीं करना होगा। आम आदमी के बजट में आने वाला प्रिंटर तैयार किया है। पीयू स्थित यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) के दो स्टूडेंट्स ने। इसी का नतीजा है लो कॉस्ट ब्रेल प्रिंटर कम एंबॉसर जो सिर्फ 10 हजार रुपये में भी उपलब्ध हो सकेगा।

फिलहाल इसका प्रोटोटाइप करीब 5500 रुपए में तैयार किया है इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग में फाइनल ईयर की ओशीन गर्ग और सौरभ सिंह। इस पर उन्हें करीब चार महीने लगे हैं। ब्रेल प्रिंटर या एंबॉसर डिवाइस की कीमत बाजार में 40 हजार रुपए है। यूएसए के एक स्टूडेंट शुभम बैनर्जी ने कुछ समय पहले एक ब्रेल प्रिंटर बनाया था जो करीब 25 हजार रुपए का होगा लेकिन यूआईईटी स्टूडेंट्स का प्रिंटर कीबोर्ड और कंप्यूटर से जोड़ने के बाद अधिकतम 10 हजार में ही उपलब्ध हो सकेगा। ओशीन ने बताया कि उनके गाइड सर्बजीत सिंह डिफरेंटली एबल हैं। उन्हें लगा कि ऐसे ही लोगों की मदद आम लोगों को करनी चाहिए जिन्हें भगवान ने सभी अंग सही सलामत दिए हैं। इसलिए जब प्रोजेक्ट की बारी आई तो उन्होंने ब्रेल प्रिंटर के प्रोजेक्ट को चुना।

सौरभ ने बताया कि इस लो कॉस्ट ब्रेल एम्बाॅसर एटी मेगा 16 माइक्रो कंट्रोलर, नीडल की मूवमेंट के लिए सर्वो मोटर और 12 वोल्ट का एडाप्टर यूज किया गया है।