- Hindi News
- फीस बढ़ाने के प्रस्ताव के विरोध में चांसलर तक जाएंगे स्टूडेंट्स
फीस बढ़ाने के प्रस्ताव के विरोध में चांसलर तक जाएंगे स्टूडेंट्स
पंजाबयूनिवर्सिटीमें अगले सेशन से फीस में पांच परसेंट बढ़ोतरी के प्रस्ताव को लेकर मंगलवार को आेपन हाउस डिस्कशन हुआ। पीयूसीएससी मेंबर्स सहित स्टूडेंट्स ने इस मामले काे चांसलर, एमएचआरडी और पंजाब सरकार के सामने उठाने का फैसला किया। इस दौरान सभी स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेश एकजुट दिखे। फीस बढ़ोतरी नहीं होने देने लिए ज्वाइंट स्टूडेंट्स एक्शन कमेटी (जेएसएसी) पीयूसीएससी के साथ संघर्ष की रणनीति तय करेगी। अोपन डिस्कशन में पीयू का कोई भी अफसर नहीं पहुंचा। इसमें आठ प्रस्ताव पास किए गए हैं, जिन्हें पीयू प्रशासन को भेज दिया गया है। अंबेडकर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के सेक्रेटरी ने दावा किया कि एक ही फीस कई बार ली जा रही है।
मुद्दोंसे भटके: डिस्कशनमें स्टूडेंट्स कई बार फीस वाले मुद्दे से भटके। वह सरकार की नीतियों, निजीकरण, यूनिवर्सिटी की छोटी-बड़ी प्राॅब्लम्स पर बात करते दिखे। सभी प्रस्ताव हाथ उठाकर पास किए गए।
मीटिंग के दौरान ये बात भी उठी कि पीयूसीएससी कमजोर है। वह स्टूडेंट्स से डिसकस किए बिना ही अथॉरिटीज के कागजों पर साइन कर देते हैं। ऐसे में आम सहमति नहीं बन पाती। प्रेसिडेंट दिव्यांशु बुद्धिराजा ने कहा कि अब हर जरूरी मुद्दे पर इसी तरह ओपन डिसकशन होगा।
साइंस की स्टूडेंट ने कहा कि पीयू में फीस के अनुसार सुविधाएं नहीं हैं। लिए सेमिनार नहीं होते। हम पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला में स्पोर्ट्स के हमने आगे होने की बात करते हैं लेकिन ये देखना होगा कि स्पोर्ट्स की डाइट पीयू में कितनी कम है। इतने में तो नॉर्मल डाइट भी नहीं मिलती।
कमर्शियलाइजेशन पर स्टूडेंट्स एकजुट नहीं
पीयू में वॉशरूम्स की केयर के बदले विज्ञापन देने की योजना के बाद ऐसे ही फंड जुटाने करने के प्रस्ताव पर स्टूडेंट्स एकजुट नहीं दिखे। पैसों की कमी दूर करने के लिए प्रायोजक लाने की बात की जा रही थी। इसका विरोध किया गया।
{पीयू के डिसिजन में पीयूसीएससी का पूरा प्रतिनिधित्व रहे।
{बाेर्ड ऑफ फाइनेंस, उपराष्ट्रपति डॉ. हामिद अंसारी, एमएचआरडी और पंजाब सरकार को मैमोरंडम दिए जाएं।
{फीस बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे 9 स्टूडेंट्स पर दर्ज किए गए केस वापस लिए जाएं।
{यूनिवर्सिटी के फंड की ऑडिटिंग के लिए स्टूडेंट्स की एक बॉडी बनाई जाए ताकि पता लगे कि फिजूलखर्ची कहां पर है।
{आरटीआई एक्ट 2005 के तहत पीयू के खर्च, उसकी आय और उसकी बैंक आ