पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिन रूट पर नहीं मिलती सवारियां उन पर बसों को बंद करेगा सीटीयू

जिन रूट पर नहीं मिलती सवारियां उन पर बसों को बंद करेगा सीटीयू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ये होगा फायदा

सीटीयूडिपार्टमेंटअब शहर में चल रहे उन रूट पर बसों को बंद करने जा रहा है, जिनमें सवारियां कम हैं। मंगलवार को ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के अफसरों की मीटिंग हुई, जिसमें यह फैसला लिया गया।

फैसले के मुताबिक 70 से ज्यादा रूट पर इस समय बसें चलाई जा रही हैं, जिनको 40-45 रूट तक ही सीमित किए जाने का फैसला किया गया है। लेकिन करीब 30 रूट बंद होने से बसों में ट्रेवल करने वाले लोगों को परेशानी हो, इसके लिए रूट कम कर दिए गए हैं। इनकी दूरी को बढ़ा दिया गया है।

बता दें कि कई ऐसे रूट पर भी बसें चलाई जा रही थी, जो दूसरे रूट से एक या दो किलोमीटर के फासले पर होते हैं। अब इस फासले को एक ही रूट पर चलने वाली बसों से कवर कर लिया जाएगा। इस रूट की जो थोड़ी-बहुत सवारियां होंगी, उनको भी कोई परेशानी नहीं होगी। लोकल रूट के लिए इस वक्त सीटीयू के पास करीब 215 बसें हैं। इनमें से कुछ बसें अब पंचकूला और मोहाली के एरिया की तरफ डाली गई हैं।

{बार-बार बसों को बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि एक ही बस ज्यादा एरिया कवर करेगी।

{जिन रूट पर बेकार में बसें चलाई जा रही थी उनको उन रूट पर भेजा जाएगा जिस तरफ ज्यादा लोग बसों में ट्रेवल करते हैं।

{जो भी रूट बंद होगा उसको दूसरे रूट के साथ जोड़ा जाएगा।

{अपने घर, ऑफिस या एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में पहुंचने के लिए बार-बार बसों को बदलना नहीं पड़ेगा।

कई लोगों ने ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट को शिकायत की थी कि सीटीयू के रूट इतने लंबे खिंचे हुए हैं कि सेक्टर-17 से अगर सेक्टर-38 तक जाना हो तो आधे घंटे से भी ज्यादा का टाइम लग जाता है। जबकि इसके लिए ज्यादा से ज्यादा 15 मिनट ही लगने चाहिए। कई बसें ऐसी हैं जो अपने पूरे रूट के चलते वहां भी जाती हैं, जहां की सवारी बहुत कम होती है। इससे बस लंबा चक्कर काट कर आती है, जिससे लोगों को परेशान होना पड़ता है।

लंबे रूट से लोग होते हैं परेशान