पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अधिक पार्किंग फीस वसूलने की शिकायत

अधिक पार्किंग फीस वसूलने की शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पार्किंग पंगा

चंडीगढ़ | सेक्टर-43बस स्टैंड की पार्किंग के ठेकेदार द्वारा अधिक पार्किंग फीस वसूलने की शिकायत पर सीटीयू प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल मोर्चा अध्यक्ष अमित राणा के नेतृत्व में ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी भावना गर्ग से मिला।

अमनदीप हरजीत, गौरव गोयल, महकवीर, संजय बिहारी, गणेश झा अभिषेक धवन ने सेक्रेटरी भावना गर्ग को बताया कि कि ठेकेदार कर्मी लोगों से मनमर्जी की फीस वसूली कर रहे हैं। विरोध करने वाले को धमकाते थे, जाेकि उचित नहीं है। भावना गर्ग ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वह स्वयं इस मामले की तह तक जाएंगी और दोषियों के खिलाफ एक सप्ताह के भीतर उचित कार्रवाई करेंगी।