पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एग्रीकल्चरल लैंड खरीदने बेचने के लिए एनओसी जरूरी

एग्रीकल्चरल लैंड खरीदने-बेचने के लिए एनओसी जरूरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरींद्र सिंह रावत | चंडीगढ़ b.rawat@dbcorp.in

प्रशासननेशहर में एग्रीकल्चर लैंड की खरीद-फरोख्त के लिए एनओसी जरूरी कर दी है। अब एग्रीकल्चरल लैंड की रजिस्ट्री से पहले खरीददार को लैंड एक्विजीशन अफसर से एनओसी लेनी होगी। शहर के गांवों में बन रही अवैध काॅलोनियों और कब्जों को रोकने के लिए ऐसा किया गया है। इस आदेश के साथ ही लाल डोरे के बाहर बने मकानों की खरीद-फरोख्त बंद हो जाएगी। एनओसी में स्पष्ट होगा कि एग्रीकल्चर लैंड में कोई कंस्ट्रक्शन तो नहीं है और भविष्य में भी इस साइट पर कोई कंस्ट्रक्शन नहीं होगी। एग्रीकल्चरल लैंड का प्रयोग कमर्शियल और रेजिडेंशियल पर्पज के लिए नहीं किया जा सकता। इस पर सिर्फ खेती ही की जा सकती है।

एग्रीकल्चरल लैंड को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर बेचा जा रहा है। एनओसी जरूरी होने के बाद इस पर रोक लग जाएगी। एनओसी से पहले यह भी देखा जाएगा कि वहां केवल एग्रीकल्चर काम ही हो रहा है या नहीं।

-बलबीरसिंह, असिस्टेंट इस्टेट अफसर

शहर में जगह-जगह एग्रीकल्चरल लैंड पर कमर्शियल एक्टिविटी हो रही है। धनास में 100 एकड़ से अधिक जमीन पर अवैध रूप से मार्बल मार्केट बनी हुई है। धनास से लेकर मुल्लांपुर बैरियर तक 300 दुकानें एग्रीकल्चरल लैंड पर खुली हुई हैं। इसी प्रकार मोहाली बैरियर में फर्नीचर मार्केट बनी हुई है। डड्डूमाजरा, धनास, मनीमाजरा, हल्लोमाजरा, दडवा, खुड्डा लाहौरा, मलोया में एग्रीकल्चर लैंड पर कबाड़ियों ने कब्जा किया हुआ है। हल्लोमाजरा में तो पूरी रेजिडेंशियल काॅलोनी ही एग्रीकल्चरल लैंड पर बन गई है।

इस आदेश के माध्यम प्रशासन का उद्देश्य आईटी पार्क फेज-3 की जमीन को आगे बिकने से रोकना है। फेज-3 की जमीन पर कई डेवलपरों की नजर है। यहां फार्म हाउस में कमर्शियल एक्टिविटी की तैयारी की जा रही है। एनओसी जरूरी करने से फेज-3 की 272 एकड़ जमीन पर प्रशासन की पूरी नजर रहेगी।

प्रशासन के इस आदेश का सबसे अधिक असर लाल डोरे के बाहर बने मकानों पर पड़ेगा। शहर के गांवों में लाल डोरे से बाहर 3 हजार से अधिक मकान बने हुए हैं। सबसे अधिक मकान दड़वा, डड्डूमाजरा, धनास, खुड्डा लाहौरा, खुड्डा अलीशेर, किशनगढ़, हल्लोमाजरा, मलोया में बने हुए हैं। हालांकि इन मकानों काे कोई खतरा नहीं है, लेकिन इनकी खरीद-फरोख्त बंद हो जाएगी। यह सभी मकान एग्रीकल्चरल लैंड पर 5 से 10 मरला में बने हुए हैं। जनरल पावर आॅ