- Hindi News
- 93 साल के हो गए हैं बादल, पद छोड़ने का सही समय: अमरिंदर
93 साल के हो गए हैं बादल, पद छोड़ने का सही समय: अमरिंदर
बादल दावा करते हैं कि वह अपनी असली जन्म तारीख भूल चुके हैं। इस मुद्दे पर चुटकी लेते हुए कैप्टन ने कहा, किसी मुश्किल सवाल का जवाब देने से बचने के लिए अज्ञानता जाहिर करना या फिर भूलने का नाटक करना बादल की विशेषता है। जो मुख्यमंत्री अपनी जन्म की तारीख को याद नहीं रख सकता, उसके पास शासन चलाने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने बादल के 87 वर्षों का होने के दावों पर सवाल उठाया। कहा, बादल उनके भाई राजा मलविंदर सिंह के ससुर सुखिंदरपाल सिंह मान के एफसी कॉलेज, लाहौर में सहपाठी थे। जो हाल ही में 93 सालों की उम्र में स्वर्ग सिधार गए। कैसे हो सकता है कि एक ही कक्षा में रहने के बावजूद मान 93 बादल सिर्फ 87 साल के हो।
भास्कर न्यूज|चंडीगढ़
लोकसभामेंकांग्रेस के डिप्टी सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को उनके 88वें जन्मदिवस पर बधाई दी। साथी ही ढलती उम्र को देखते हुए बादल को अब राजनीति छोड़ने की सलाह दी। कैप्टन ने कहा, अब वह बूढ़े हो चुके हैं। लिहाजा पद छोड़ने का बादल के लिए यह ठीक समय है। कैप्टन ने कहा, अपने सियासी करियर के अंत में संघवाद पंथक एजेंडे का डर दिखाने वाले बादल की यह चारित्रिक विशेषता है कि जब भी वे सियासी खतरा महसूस करते हैं। इस तरह के विवादपूर्ण मुद्दे उठाते हैं।
कहा, सियासत में छह दशक से अधिक समय निकाल देने के बावजूद बादल पचास साल पहले की अपनी दिमागी सोच से बाहर नहीं निकल सके हैं। संघवाद, पंथक एजेंडा, औद्योगिक फोकल पॉइंट, आदर्श स्कूल संगत दर्शन इनके पसंदीदा समय बीताने के तरीके रहे हैं। जिनमें से यह कभी बाहर नहीं निकल पाए। इसका नतीजा यह है कि पंजाब आज भारी कर्ज के नीचे दबा हुआ है।