पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"सब्जेक्ट कंबिनेशन होने पर भी मिले प्रमोशन\'

\"सब्जेक्ट कंबिनेशन होने पर भी मिले प्रमोशन\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर. 18महीने से सेलरी देने पर जीएनडीयू, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला और पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से जुड़े पंजाब के एडिड कॉलेजों ने 15 और 19 दिसंबर के एग्जाम का बायकॉट करने का फैसला लिया है। कॉलेज इन दोनों दिन अपने-अपने सेंटर में एग्जाम नहीं लेंगे। यही नहीं, कॉलेजों ने यह भी कहा कि वे रिवेल्युएशन एग्जाम भी नहीं लेंगे। यह जानकारी खालसा कॉलेज में हुई प्रिंसिपल एसोसिएशन की मीटिंग में दी गई।

ललित कुमार|चंडीगढ़

पंजाबएंडहरियाणा हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि पंजाब सरकार पंजाब द्वारा अप्रूव सब्जेक्ट कंबिनेशन होने पर भी ईटीटी टीचर सोशल स्टडी मास्टर की प्रमोशन का हकदार है। कोर्ट ने कहा, पंजाब सरकार ने इस मामले में मनमाना रवैया अपनाया है जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।

जस्टिस महेश ग्रोवर ने ऐसे ही एक मामले में प्रमोशन देने पर पंजाब सरकार पर 10 हजार रुपए जुर्माना लगाते हुए टीचर को प्रमोशन देने के साथ जुर्माना राशि भी अदा करने के निर्देश दिए हैं। ईटीटी टीचर संजीव अरोड़ा की तरफ से दाखिल याचिका में कहा गया कि सरकार द्वारा अप्रूव सब्जेक्ट कंबिनेशन होने पर उन्हें प्रमोशन नहीं दी जा रही थी। बीए के साथ सब्जेक्ट कंबिनेशन होने पर उनकी प्रमोशन को नकार दिया गया। ऐसे में उनसे जूनियर टीचर प्रमोशन का लाभ ले चुके हैं। लेकिन, उन्हें सब्जेक्ट कंबिनेशन होने का हवाला देकर प्रमोशन नहीं दी जा रही।

जस्टिस ग्रोवर ने फैसले में कहा कि पंजाब सरकार ने सब्जेक्ट कंबिनेशन की अनिवार्यता पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। ऐसे में याची की प्रमोशन का हक उससे नहीं छीना जा सकता। याची ने अपनी योग्यता में सुधार किया और नौकरी के दौरान एम कॉम बीएड डिग्री भी हासिल की। ऐसे में उसे सोशल स्टडी मास्टर की प्रमोशन से वंचित नहीं रखा जा सकता। समय समय पर पंजाब सरकार सब्जेक्ट कंबिनेशन में बदलाव करती है।

सरकार का रवैया प्रमोशन को लेकर मनमाना से भी कुछ बढ़कर है। ऐसे में याची का प्रमोशन उनके जूनियर टीचर को दिए प्रमोशन के समय से लागू किया जाए।