- Hindi News
- सीएम ने की गुरु गोबिंद सिंह मार्ग को नेशनल प्रोजेक्ट बनाने की मांग
सीएम ने की गुरु गोबिंद सिंह मार्ग को नेशनल प्रोजेक्ट बनाने की मांग
चंडीगढ़|मुख्यमंत्री प्रकाशसिंह बादल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सिखों के तीन तखतों को जोड़ने वाले श्री गुरु गोबिंद सिंह मार्ग को नेशनल प्रोजेक्ट के रूप में मान्यता देने की अपील की है।
बादल ने कहा, गुरुओं ने इस देश की एकता और अखंडता के लिए बेमिसाल कुर्बानियां दी हैं। बादल ने कहा, वह इस मामले को लेकर जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नितिन गडकरी से मिलेंगे। और उनसे इस प्रोजेक्ट को नेशनल प्रोजेक्ट बनाने की अपील करेंगे। बता दंे कि पांच साल पहले पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह ने इस मार्ग को बनाने के लिए केंद्र की ओर से वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई थी।