- Hindi News
- 2000 करोड़ रिलीज होने पर जीरा ने खत्म किया अनशन
2000 करोड़ रिलीज होने पर जीरा ने खत्म किया अनशन
धानकेपेंडिंग 3500 करोड़ रुपए में से 2000 करोड़ रुपए केंद्र सरकार ने रिलीज कर दिए। यह रकम रिलीज होते ही कांग्रेस किसान सेल के चेयरमैन इंद्रजीत सिंह जीरा और उनके साथियों ने अपना एक दिन पुराना अनशन खत्म कर दिया।
जीरा ने कहा, कांग्रेस पार्टी के दबाव के कारण ही यह राशि रिलीज की गई है। एमएलए हॉस्टल के बाहर अनशन पर बैठे इंद्रजीत सिंह जीरा और 11 अन्य साथियों का कांग्रेस नेता सुखपाल खैहरा ने जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया।
बता दें कि किसान सेल के चेयरमैन जीरा उनके साथी आठ दिसंबर को मुख्यमंत्री आवास पर धरना देेने जा रहे थे। लेकिन, पुलिस ने उन्हें एमएलए हॉस्टल के बाहर ही घेर लिया। आगे जाने नहीं दिया। इसके बाद जीरा उनके साथी वहीं अनशन पर बैठ गए।
जीरा ने दावा किया कि राशि रिलीज होने पर पार्टी के प्रधान प्रताप सिंह बाजवा ने उन्हें बधाई दी है। और उम्मीद जताई है कि जब भी किसानों के मामलों के प्रति राज्य सरकार बेरुखी वाला रुख अपनाएगी, उनका सेल इसी तरह का दबाव बनाकर सरकार की नींद खाेलेगा।