गवर्नमेंट स्कूल-56 का विजयी आगाज
गवर्नमेंट स्कूल-56 की प्रिंसिपल अनीता शर्मा ने टूर्नामेंट का शुभारंभ किया।
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | चंडीगढ़
सब-जूनियरस्टेट वुमेंस क्रिकेट चैंपियनशिप में गवर्नमेंट स्कूल-56 ने 80 रन की शानदार जीत से आगाज किया है। गवर्नमेंट स्कूल-56 में खेले गए पहले मैच में उन्होंने गवर्नमेंट स्कूल-20 को मात दी। मैच में मेजबान टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 2 विकेट पर 169 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अंजली ने नाबाद 40 रन बनाए जबकि निशा ने नाबाद 39 रन बनाए।
गवर्नमेंट स्कूल सेक्टर-20 की ओर से वंदना ने एक विकेट लिया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी गवर्नमेंट स्कूल-20 की टीम मेजबान टीम के गेंदबाजों का सामना नहीं कर सकी और 14 ओवरों में 89 रन बनाकर सिमट गई। टीम के लिए रजनी ने 13 और हरप्रीत ने 8 रन बनाए। गवर्नमेंट स्कूल-56 की ओर से ज्योति ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच बल्लेबाजों को चलता किया जबकि काजल ने दो विकेट झटके। अब वीरवार को आईएस देव समाज स्कूल-21 और गवर्नमेंट स्कूल-56 की टीमें आमने सामने होंगी।